मध्यप्रदेश राजगढ़

अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद् संडावता की कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक श्री नर्सिंह मठ मंदिर पर आयोजित की गई।

कबीर मिशन समाचार क्षेत्रीय संवाददाता पवन कुमार मालवीय
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)

अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद् संडावता की कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक श्री नर्सिंह मठ मंदिर पर आयोजित की गई। कबीर मिशन समाचार क्षेत्रीय संवाददाता पवन कुमार मालवीय राजगढ़ (मध्य प्रदेश) राजगढ़। संडावता अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद् संडावता की कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक श्री नर्सिंह मठ मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में एबीवीपी के जिला संयोजक अमन व्यास उपस्थित हुए। प्रथम सत्र में सभी कार्यकर्ताओं का सामान्य परिचय हुआ,और उपस्थित छात्र–छात्राओं को संगठन के उद्देश्यों एवं रीति नीति से अवगत कराया गया। साथ ही पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया।

दूसरे सत्र में नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमे नगर मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिलीप प्रजापति,नगर उपाध्यक्ष आस्था शर्मा,निहारिका नागर,राघवेंद्र राठौर,राहुल कुशवाह,नगर सह मंत्री लखन सिंह,सोनम राठौर नगर SFS प्रमुख देवराज चौहान,नगर SFD प्रमुख अभय कुशवाह, नगर खेल संयोजक पृथ्वीराज भिलाला, सह संयोजक गोपाल प्रजापति, नियुक्त किया गया। बैठक के पश्चात नगर संडावता में वाहन रैली तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह देखा गया,अनेक स्थानों पर रैली का स्वागत हुआ। नगर कार्यकारिणी बैठक का संचालन कार्यकारिणी सदस्य अंशुल नागर ने किया एवं आभार कार्यकारिणी राजपाल सिंह ने माना। परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About The Author

Related posts