दतिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट ।
दतिया में कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी_का दुखद निधन पर कांग्रेस परिवार एवं राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।
दतिया में आज दिनांक 30 दिसंबर 2024 सोमवार को सुबह 11:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बम-बम महादेव के पास उनकी आत्मा की शांति हेतु हम सब कांग्रेस जन *पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के योगदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता उनकी आर्थिक नीतियों के कारण जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही थी तब भारत को उन्होंने आर्थिक मंदी से उबारा डॉ
मनमोहन सिंह का जाना न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने श्रद्धांजलि भाषण में कहा कि मनमोहन सिंह के मोन की ताकत आज पूरा देश जानता है उन्होंने मौन रहकर देश को जिस गति से आगे बढ़ाया उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती एवं वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों की प्रशंसा एवं अनुसरण लेने की बात कही।
कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता अंबिका शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक दांगी वगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी शरण कुशवाह, शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभू गोस्वामी, रामकुमार कौरव, मुईन कुरैशी, रामकुमार मौगिया, पुष्पराज राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, मोहन
कुशवाहा, राघवेंद्र जादौन, महिपाल सिंह गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर मंजू गौतम,अशफाक खान, अमरीश वाल्मीकि, पवन अहिरवार, जाकिर मंसूरी, उमर फारुख, सुनील खटीक,राहुल सिंह खैरी,सत्यम राजपूत,मुकुल श्रीवास्तव, फैजल खान, प्रिंस वाल्मीकि, अमित राजपूत, मानस दुबे आदि बहुत से कांग्रेस जन उपस्थित थे
Famous Tourist Places Of Bhopal : जानिये भोपाल घूमने से पहले यहां के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे जहां पर्यटक ज़्यादा पसंद करते है ,जाना ! /Rajgarh Tourist Spots : जानिये राजगढ़ घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में !