कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।जावर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट जावर।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी (ips) द्वारा जिले में नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 के सफल क्रियान्यवयन हेतु निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना जावर पुलिस द्वारा नवीन अपराधिक अधिनियम के प्रचार प्रसार करने में सफलता पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
थाना जावर पर दिनांक 01/07/24 को नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे थाना प्रभारी थाना जावर सहित थाना जावर के गणमान्य नागरिक दिनेशचन्द्र बाहेती सर, ओमप्रकाश दुवै सर, अकबर सिद्दीकी सर, बाबुलाल पटेल, कल्याण सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कैशव, जयसिह ठाकुर, कमल सिह पहलवान, अरविंद सिह ठाकुर, शेलेन्द्र ठाकुर, सभी ग्राम सरंपच, सभी ग्राम चौकीदार, एंव सीएम राईज स्कूल के शिक्षक
व छात्र छात्राए, प्रिंस पब्लिक स्कुल के शिक्षक व छात्र छात्राए, नालंदा पब्लिक स्कुल के शिक्षक व छात्र छात्राए, सरस्वती स्कुल के शिक्षक व छात्र छात्राए, व पत्रकार गण, थाना स्टाफ, व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।थाना प्रभारी जावर, डोडी चौकी प्रभारी राजु मखोड, बाहेती सर, दुवै सर, सिद्दीकी सर, व अन्य गणमान्य नागरिको द्वारा आम जनो व स्कुल के छात्र छात्राओ को नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रचार प्रसार के संबंध में पुराने कानुन के स्थान पर अब नये कानून B.N.S, B.N.S.S. व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने के संबंध में जानकारी दी गई। व कुछ महत्वपुर्ण धाराओ के स्थान पर नई लगने वाली धाराओं में अवगत कराया गया। बाद सम्पुर्ण कार्यक्रम होने उपरांत उपस्थित समस्त नागरिको द्वारा राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक… गाया गया। बाद कस्बा जावर मे स्कुल के छात्र छात्राओ व आम नागरिको के माध्यम से नये कानून के प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन किया गया।