धार

धार गणपति घाट पर नहीं थम रहे हादसे,आए दिन लोग हो रहे हादसे के शिकार

धार गणपति घाट पर नहीं थम रहे हादसे,आए दिन लोग हो रहे हादसे के शिकार……..

कबीर मिशन समाचार धार से मयाराम सोलंकी खास रिपोर्ट

फेल कंटेनर ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्राले को मारी जोरदार टक्कर,लगी भीषण आग….2 की मौत 3 गंभीर घायल।

// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घाट पर उतरने वाली लेन पर अत्यधिक ढलान होने के कारण वाहनों के ब्रेक फेल हो रहे है। जिसके कारण वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। गणपति घाट जो की मौत के घाट के नाम से कुख्यात हो चुका है। एक और जहां सैकड़ों लोगों की मौत हुई है वही हजारों लोग हादसों में गंभीर घायल भी हुए हैं।

जानकारी अनुसार आज शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे नेशनल हाईवे पर इंदौर की ओर से आ रहे कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कंटेनर ने,अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के कारण दो ट्रक,एक पिकअप और एक अन्य वाहन में भी आग लग गई। वहीं घाट चढ़ रहे ट्रक चालक ने जलती हुई ट्रक से बाहर निकलकर स्वयं की जान बचाई। इस दौरान आग में जलने और वाहन में फंसने से 2 लोगों की मौत ओर 3 गंभीर घायल हो गए।जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही हादसे में यात्रियों से भरी एक बस भी फस गई। जिसे ग्रामीणों की सहायता से बस में बैठे यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही विकराल आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसानी का सही आकलन हो पाएगा कि उक्त वाहनों में कितने लोग सवार थे।
कबीर मिशन समाचार धार से मयाराम सोलंकी खास रिपोर्ट

About The Author

Related posts