राजगढ 02 दिसम्बर,
2024
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री हरीश मालवीय से प्राप्त जानकारी अनुसार रबी वर्ष 2024-25 सीजन के लिए जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। रबी सीजन में यूरिया 50134 मे.टन,
डीएपी 15895 मे.टन, एस.एस.पी. 38144 मे.टन, एन.पी.के.एस. 19202 मे.टन, एम.ओ.पी. 2453 मे.टन की आपूर्ति की गई है। जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं म्यूरेट आफ पोटाश का पर्याप्त भण्डारण है।
जिले में गत वर्ष 61216 मे.टन यूरिया का वितरण किया गया था। इस वर्ष अब तक 50134 मे.टन यूरिया का भंडारण कर 44529 मे.टन यूरिया का वितरण किया गया है तथा 5604 मे.टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। इसी प्रकार फास्फेटिक फर्टिलाइजर
(डी.ए.पी.एन.पी.के.) गत वर्ष 31247 मे.टन का वितरण किया गया था। इस वर्ष 35097 में.टन का जिले में भंडारण कराया जाकर 31015 मे.टन का वितरण करने के उपरांत 4082 मे.टन स्टॉक में शेष है।
कृभको यूरिया 2635 मे.टन ब्यावरा रेक पाईंट पर तथा एन.एफ.एल. यूरिया 2626 मे. टन पचोर रेक पाईंट पर आया है। इस प्रकार 5261 मे.टन यूरिया रेक से केन्द्रो पर पहुंच रहा है।
उर्वरकों को मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों, एम.पी.एग्रो, सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। शासन स्तर से मांग अनुसार पर्याप्त उर्वरक की पूर्ति की जा रही है।
यह भी जरूर पढ़ें – Indian Army Group C Recruitment 2024 :10th से graduate पास अभ्यर्थियों के लिए Good News AOC भर्ती.Know the official website and the complete process to apply
और अधिक पढ़ें – MP Van Vikas Nigam Recruitment : मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भर्ती Know the official website and the complete process to apply.
यह भी जरूर पढ़ें – Hindu Baby Boy Names : इन नामों से चुने अर्थ सहित अपने बच्चों के लिए टॉप ट्रेंडिंग यूनिक नेम,Know the list of top trending unique names