आगर-मालवा

आगर – अपर कलेक्टर श्री सिंह को सेवानिवृत्त होने पर शाल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर दी विदाई

कलेक्टर ने कहा श्री सिंह अपनी दक्षता, कार्यकुशलता एवं अनुशासनता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

कबीर मिशन :- संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर

आगर मालवा 31 मार्च। अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार सिंह को 31 मार्च को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने अपर कलेक्टर श्री सिंह को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेक्टर ने कहा कि श्री सिंह अपनी दक्षता, कार्यकुशलता एवं अनुशासनता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

श्री सिंह की कार्यप्रणाली बेहद अच्छी है, इन्हें जो भी कार्य सौंपा गया उसे कुशलतापूर्वक पूरा करना पहली प्राथमिकता रही। श्री सिंह अपना शेष जीवन अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से जिए, सेवानिवृत्ति के पश्चात पूरा जीवन अपने परिवार को दे। सीईओ जिला पंचायत श्री डीएस राणदा ने भी अपर कलेक्टर श्री सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने भी शासकीय सेवा के दौरान का अपना अनुभव साझा करते हुए अधिकारी- कर्मचारियों से मिले सकारात्मक सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री सिंह को पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

About The Author

Related posts