राजगढ़ राजनीति

जीरापुर नगर परिषद द्वारा लाडली बहनो के खातों में डाली गई राशि

कबीर मिशन समाचार पत्र जिलाब्यूरो राजगढ़/पवन कुमार जाटव

मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडली बहिना योजना की माह अक्टूबर की किस्त राशि 1250 के प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख बहनों के खातों में अंतरित की गई। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर परिषद् सभा कक्ष में एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया।

जिसमें लाडली बहनों ओर नागरिकों ने कार्यक्रम को देखा व सुना कार्यक्रम में पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक,भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, हेमंत जोशी,व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र बंसल, हनुमान पाटीदार, देवकीनंदन जमीदार ,पार्षद गिरिराज जुलानिया ,संजय भावसार, मुकेश पुष्पद ,शंभूलाल वर्मा ,कुशाल कुशवाह, बादल बरेठा, श्याम टेलर श्रीराम दांगी, अजय बैरिस्टर, अनिल सेन, रवि भावसार ,आदि जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाडली बहने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक और पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने उपस्थित लाडली बहनों और नागरिकों को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी

और लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की इसके पश्चात उपस्थित लाडली बहनों व नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखा सुना और मुख्यमंत्री जी के इस जन कल्याणकारी योजना के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम ए खान देवनारायण दांगी रमेश मालवीय, कमल भावसार, राहुल दांगी, राकेश मंडलोई, कमल मंडलोई, विशाल दांगी, मनोहर दांगी, नीरज मालवीय, मनीष कौशिक, जसवंत सिंह चौहान, विजय गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, कृष्णकांत, हेमराज दांगी, हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यनारायण तिवारी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts