अशोकनगर उत्तरप्रदेश दिल्ली भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति समाज

अशोकनगर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में मप्र के अध्यक्ष सुनिल बैरसिया को किया सम्मानित

दिल्ली/अशोकनगर। भीम आर्मी के 7 वें स्थापना दिवस पर प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया जी को भीम आर्मी का प्रतिक चिन्ह देकर किया सम्मानित

21 जुलाई 2015 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन उ.प्र. के सहारनपुर जिला में फतेहपुर गांव में हुआ था। जिसके संस्थापक एड चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतनसिंह, राष्ट्रीय महासचिव कमलसिंह वालिया हैं।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के गठन का मुख्य उद्देश्य

(1) भीम आर्मी पाठ शाला के माध्यम से सम्पूर्ण बहुजन समाज को महुजन महापुरुषों का पहचान कराकर उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए गए समाजिक उत्थान को जागरूकता करना

(2) अन्याय शोषण के खिलाफ लड़ना सिखाना

(3) भारत के संविधान की रक्षा करना, आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन को पूरे 7 वर्षे हुए हैं और इतने कम समय में भारत के कोने कोने तक ही नहीं पहुंचा बल्कि देश के साथ साथ विश्व में संगठन आज अपनी पहचान बना चुका है जो देश के साथ बहुजन समाज की बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन को पूरे 7 वर्ष होने पर 21 जुलाई 2022 को भारत देश की राजधानी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था।

जिसमें भीम आर्मी के संस्थापक एड चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतनसिंह, राष्ट्रीय महासचिव कमलसिंह वालिया जी व पूरे राष्ट्रीय कमेटी के साथ 24 राज्य से भीम आर्मी के सभी राष्ट्रीय कमेटी के साथ साथ सभी राज्यों के प्रमुख व देश के सक्रिय लाखों पदाधिकारी कर्यकर्ताओं की मौजूदगी में भीम आर्मी संस्थापक एड चंद्रशेखर आजाद जी व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विनय रतनसिंह राष्ट्रीय जी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमलसिंह वालिया जी ने भीम आर्मी मध्प्रदेश क प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसियाजी को अशोक स्तंभ व भीम आर्मी उद्देशिका के मोमेंटो देकर किया सम्मानित वहीं श्री सुनील बैरसिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अपने खून पसीना लगाकर पूरी ईमानदारी से भीम आर्मी को अपने प्रदेश मध्यप्रदेश के सभी जिलों में भीम आर्मी को मजबूत करूंगा।

About The Author

Related posts