मध्यप्रदेश राजनीति सीहोर

आष्टा| करणी सेना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिखाए काले झंडे, लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे सीएम चौहान

कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर। आष्टा से संजय सोलंकी की रिपोर्ट 

 आष्टा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को आष्टा विधानसभा में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले शाहिद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय मैदान में ट्राई साइकिल वितरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो प्रारंभ हुआ। इसमें शहर के लोगों ने सैकड़ो चौराहे पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान करणी सेना व अन्य संगठन के कुछ लोगो ने के कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, हालांकि वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। मुख्य कार्यक्रम आष्टा शहर कन्नौद रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पर हुआ। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं हमेशा गरीब जनता के साथ हूं। आगे कहा आप सभी को शुभकामनाएं मैं आप सबको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दूंगा। आपका मामा आपके साथ हैं। सीएम के रोड शो भोपाल-इंदौर मार्ग पर अमलाह, कोटरी, वेदाखेड़ी सहित दर्जनों गांव में स्वागत किया। इसके बाद आष्टा शहर में बस स्टैंड से रोड से शुरू हुआ, जो कि परदेसी पुरा, बुधवारा, गंज चौराहा, कॉलोनी चौराहा, कन्नौद रोड मार्गों से निकला 

रोड शो में वह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान का आष्टा में रोड शो का के दौरान अनेक चौराहों पर भव्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने मंच बनाए थे। उन्होंने जोरदार स्वागत किया। अस्पताल चौराहे पर कैलाश भगाना मित्र मंडल ने स्वागत किया। बुधवारा कॉलोनी चौराहा कन्नौद रोड पर भी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुणवान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, राकेश सुराणा, सहकारी नेता देवी सिंह परमार, कृपाल सिंह पटाडा, कैलाश बगाना, गजराज सिंह पटेल, जीवन सिंह मंडलोई, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष स्थानीय नागरिक शामिल थे।

About The Author

Related posts