क्राइम राजनीति शाजापुर स्वास्थ

BJP जिला मीडिया प्रभारी के साथ मारपीट: भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के भतीजों ने किया हमला, मामला दर्ज आरोपियों की तलाश जारी

कबीर मिशन समाचार पत्र शाजापुर

मांगीलाल भिलाला संवाददाता शाजापुर

जिला शाजापुर – रविवार रात को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी और उनके भाइयों के साथ पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष के भतीजों और अन्य लोगों ने मारपीट की हैं। शाजापुर में रविवार रात को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी और उनके भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष के भतीजों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी । 2 दिन पहले शाजापुर में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। जिसमें भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर को मंच पर नहीं बिठाने पर दोनों के बीच रेस्ट हाउस में कहासुनी हो गई थी।

कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों के नाम सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि विजय जोशी की शिकायत पर उदित ठाकुर, दिपांजय ठाकुर, विशाल ठाकुर, नरेश ठाकुर सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही हैं। इस मामले में जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि महुपूरा में मेरे निवास पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के भतीजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला किया। दो दिन पहले भी उनके साथ गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पार्टी नेताओं की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था।

पार्टी गाइड लाइन के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल जिला अध्यक्ष और महामंत्री को ही मंच पर बैठना था। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए मैं भोपाल गया हुआ था। जोशी से मंच पर बैठने की बात को लेकर मेरा कोई विवाद नहीं हुआ। मेरे भतीजों का विवाद क्यों हुआ, मेरी जानकारी में नहीं हैं। घर-परिवार का मामला हैं। ओर कोई बात नहीं हैं।

About The Author

Related posts