मध्यप्रदेश राजनीति

भाजपा की मप्र विधानसभा चुनाव के 57 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, कुल 135 नाम तय 95 सीटें अभी बाकी

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 57 विधानसभा सीटों पर नामों की स्वीकृति प्रदान की है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में दिनांक 01 अक्टूबर 2023 सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

भाजपा ने यह तीसरी लिस्ट जारी कि है। इससे पहले भाजपा की 39 नाम की पहली सूची जारी करते हुए, पुनः दुसरी सूची में भी 39 नाम जारी किए थे। अब 57 भाजपा उम्मीदवारो की घोषणा की है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने 135 नाम मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए तय कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि 135 सीट पर भाजपा की प्रबल दावेदार है और 95 सीटों पर अभी फैसला तय नहीं हुआ। इसका सीधा मतलब है कि यही वो 95 सीटें हैं जिस पर भाजपा प्रत्याशी कमजोर साबित हो सकते हैं। जिसमें सारंगपुर विधानसभा 164 भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के 140 उम्मीदवार पर चर्चा चल रही है उसमें से 90 नाम तय हो चुकें हैं। 15 अक्टूबर तक नामों की घोषणा करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी की इन 57 विधानसभा सीटों पर नामों की स्वीकृति प्रदान

  • अटेर 9 से डॉक्टर अरविंद सिंह भदोरिया
  • ग्वालियर ग्रामीण 14 से श्री भगतसिंह कुशवाहा
  • ग्वालियर 15 से प्रद्युमन सिंह तोमर
  • दतिया 22 से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
  • खुरई 36 से भूपेंद्र सिंह
  • सुरखी 37 से गोविंद सिंह राजपूत
  • रेहली 39 से गोपाल भार्गव
  • नरयावली (अजा) 40 से इंजीनियर प्रदीप लारिया
  • सागर 41 से शैलेंद्र जैन
  • खरगापुर 47 से राहुल सिंह लोधी
  • मलहरा 53 से कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी
  • पन्ना 60 से बृजेंद्र प्रताप सिंह
  • रामपुर- बघेलान 67 से विक्रम सिंह
  • सिरमौर 68 से दिव्यराज सिंह
  • मऊगंज 71 से प्रदीप पटेल
  • देवतालाब 72 से गिरीश गौतम
  • रीवा 74 से राजेंद्र शुक्ला
  • चुरहट 76 से शरदेन्दु तिवारी
  • जयसिंहनगर (अजजा) 84 से श्रीमती मनीषा सिंह
  • जैतपुर (अजजा) 85 से जयसिंह मरावी
  • अनूपपुर (अजजा ) 87 से बिसाहूलाल सिंह
  • मानपुर (अजजा ) 90 से कुमारी मीना सिंह मांडवे
  • विजय राघवगढ़ 92 से संजय सत्येंद्र पाठक
  • मुंडवारा 93 से संदीप श्री प्रसाद जायसवाल
  • पाटन 95 से अजय विश्नोई
  • जबलपुर छावनी 99 से अशोक रोहाणी
  • पनागर 101 से सुनील कुमार तिवारी
  • परसवाड़ा 110 से रामकिशोर कांवरे
  • सिवनी 115 से दिनेश मुनमुन राय
  • आमला (अजा) 130 से योगेश पंडाग्रे
  • हरदा 135 से कमल पटेल
  • सोहागपुर 138 से विजयपाल सिंह
  • सांची 142 से डॉक्टर प्रभुराम चौधरी
  • सिलवानी 143 से रामपाल सिंह
  • सिरोंज 147 से उमाकांत शर्मा
  • बैरसिया (अजा) से विष्णु खत्री
  • नरेला 151 से विश्वास सारंग
  • उज्जैन दक्षिण 217 से डॉक्टर मोहन यादव
  • रतलाम शहर 220 से चैतन्य कुमार काश्यप
  • मंदसौर 224 से यशपाल सिंह सिसोदिया
  • मल्हारगढ़ 225 से जगदीश देवड़ा
  • सुवासरा 226 से हरदीप सिंह डंग
  • जावस 230 से ओमप्रकाश सकलेचा
  • गोविंदपुरा 154 से श्रीमती कृष्णा गौर
  • हुजूर 155 से रामेश्वर शर्मा
  • बुधनी 156 से शिवराज सिंह चौहान
  • इछावर 158 से करण सिंह वर्मा
  • सीहोर 159 से सुदेश राय
  • देवास 171 से श्रीमती गायत्रीराजे पवांर
  • हाटपिपलिया 172 से मनोज चौधरी
  • खातेगांव 173 से आशीष गोविंद शर्मा
  • हरसूद 176 (अजजा ) से डॉक्टर कुंवर विजय शाह
  • बड़वानी 190 (अजजा ) से प्रेमसिंह पटेल
  • बदनावर 202 से राज्यवर्धन सिंह प्रेमसिंह दतीगांव
  • इंदौर-2, 205 से रमेश मेंदोला
  • इंदौर- 4, 207 से श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गॉड
  • सांवेर 211 (अजा) से तुलसी राम सिलावट

About The Author

Related posts