कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग के सहयोग से जैविक/प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु जिले में निरंतर हाट बाजारों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को स्वस्थ्य और समृद्ध जीवन हेतु जैविक उत्पाद मिल सकें।
इसीक्रम में आज सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग श्री अजय रोहित के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय सर्किट हाउस के पास जैविक उगाए जैविक खाए स्वस्थ और समृद्ध जीवन पाए की थीम के आधार पर हाट बाजार का आयोजन किया गया।
हाट बाजार में जिले के कृषकों द्वारा उत्पादित जैविक सब्जियां, फल, खजूर का गुड़, गाय का शुद्ध घी, शहद, सहित अन्य विभिन्न उत्पादों को विक्रय हेतु लाया गया। हाट बाजार में पूर्व की भांति शहर के लोगांे द्वारा बढ़ चढ़ कर उत्पाद खरीद कर इस आयोजन को सफल बनाया।
यह भी जाने – MP Abkari Vibhag Vacancy 2025: म.प्र.आबकारी विभाग कांस्टेबल(बैकलॉग एवं सीधी)भर्ती,आवेदन शुरू इस दिन से best tip