नीमच मध्यप्रदेश

4 किलोग्राम अफीम परिवहन करते हुए मनासा के 02 आरोपी गिरफ्तार सिटी पुलिस को मिली सफलता

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 04 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।


दिनांक 26.08.2023 को उनि / गजेन्द्र सिंह चौहान थाना नीमच सिटी ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी के दौरान मनासा तरफ से नीमच की और आ रहे बिना नंबर की एक्टिवा स्कुटर के चालक मनोज पिता परमानंद गवारिया उम्र 24 साल निवासी शांती नगर मनासा एवं उसके साथी राजू पिता हेमराज राठौर जाति- तेली उम्र 40 साल निवासी ग्राम खजुरी थाना मनासा के द्वारा दोनो के बिच काले रंग के बेग में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते पकड़ा।

जप्त सामग्री :- 4 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 500000 रू मय एक्टिवा स्कुटर बिना नंबर

कार्यवाही में सराहानीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Related posts