मध्यप्रदेश राजनीति सीहोर

आष्टा में कांग्रेस कार्यालय का हुआ उदघाटन पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने काटा फीता।

कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।
आष्टा से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

आष्टा। विधानसभा आष्टा के लिए कांग्रेस ने भाजपा से पहले ही अपनी लिस्ट जारी कर कमलसिंह चौहान का नाम टिकट दे दी। कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क जारी भी हो है। सेमनरी रोड साहू मैरिज गार्डन मैं गुरुवार को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। सज्जन वर्मा ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि 35 साल पहले कांग्रेस का विधायक अजीत सिंह थे। अब वो भी भाजपा में चले गए हैं। युवा पीढ़ी आज मुझसे कहती है कि हमने आष्टा विधानसभा से कांग्रेस का विधायक नहीं देखा। भाजपा विधायकों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि केवल डीपी वाला और हूं कई करू ऐसे नकारे विधायकों को देखा है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार आष्टा विधानसभा से कांग्रेस से कमलसिंह चौहान विधायक बनेगा।

प्रदेशभर में 150 से अधिक सीटें जीतेंगे। कमलनाथ की सरकार बनेगी, पत्रकारों को जवाब देते हुए सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि हम भाजपा की तरह झूठे नहीं है। अबकी बार | 200 पार ऐसा झूठ हम नहीं बोलेंगे। आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। विभाग में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है।

महिलाओं को शिवराज द्वारा 1200 रुपए देकर लॉलीपॉप दिया है और वही उनके पतियों से यूरिया खाद से लेकर बढ़े हुए बिजली के बिल देकर पैसे वसूले हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस घोषणा नहीं करती है। कमलनाथ ने जो वचन पत्र दिए हैं। वो पूरे करेंगे पहले भी किया है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, जावर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर कुरावर, पूर्व उपाध्यक्ष खालिदपठान, मेहरवानसिंह मूदीखेड़ी, सुनील कटारा, कार्यकारिणी, अध्यक्ष कमलसेट, मेहरवानसिंह खड़ीहाट, सनव्वर खान, कांग्रेस प्रवक्ता इसराईल मंसूरी, प्रदीप प्रगति, अंसारी, नरेंद्र भाटी,

सिद्दीगंज ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सोलंकी, देवेंद्र ठाकुर, दौलसिंह लखनसिंह राजेद्र दरबार ऋषि ठाकुर, टोनी कोठारी राजेंद्र भरेवा, रमेश मुकाति बनपसिंह पटेल, दिलीप आंवले, मानसिंह अमलामज्जू, जगदीश द्रविड़, रामचरण दवारिया आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts