राजगढ़

संविधान ही देश की सबसे बड़ी धरोहर – अहिरवार

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

04 अप्रैल, 2022,

ग्राम झाड़ला में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश शासन (राज्य मंत्री दर्जा) प्रदीप अहिरवार रहे।

उन्होंने कहा कि भारत कई धर्म और जातियों का देश होने के बावजूद भी बहुत मजबूत है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारा संविधान है। जो सभी देशवासियों को अधिकार और सुरक्षा देता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या मे समाज के बुद्धिजीवी और युवा उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts