मध्यप्रदेश शाजापुर

अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़: नगर में निकली विशाल सायं राम फेरी, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

कबीर मिशन समाचार पत्र शाजापुर
मांगीलाल भिलाला संवाददाता

जय राम, जय राम, जय-जय राम, सियाराम जय-जय सिया राम, अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है…। इन जयकारों का उद्घोष करते हुए हजारों राम भक्त सड़कों पर उतरे तो पूरा नगर अयोध्या में बदला नजर आया। किसी के हाथों में भगवा ध्वज था तो कोई भगवा वस्त्र पहने इस अक्षत कलश यात्रा में शामिल हुआ।

यात्रा की शुरूआत आजाद चौक से हुई, जहां सबसे पहले राम भक्तों का इकट्ठे हुए। इसके बाद यात्रा नई सड़क, एबी रोड होते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर पहंुची। जहां जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा का विराम हुआ। इस यात्रा में एक नहीं बल्कि हजारों राम भक्त शामिल हुए जिससे पूरा नगर श्री राम की भक्ति में रंगा नजर आया। हर कोई प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुआ।

एक दिन पूर्व विधर्मियों ने राम भक्तों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए निकाली जाने वाली अक्षत कलश यात्रा पर पथराव कर राम भक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया था। जिसके चलते मंगलवार को हजारों राम भक्तों ने एकत्रित होकर पूरे नगर को ही श्री राम के रंग में रंग दिया। इस बार कोई विधर्मी राम भक्तों के आड़े न आए इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इस यात्रा में आगे-आगे पुलिस जवान पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए।

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

मां के आंगन में लगे प्रभु श्री राम के जयकारे..!
मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर यात्रा का विराम तो हुआ लेकिन राम भक्तों का उत्साह चरम पर था। यहां भी राम भक्तों ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने आराध्य की आराधना की। जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि भी रंग गए और राम भक्ति के उत्साह में झूमते नजर आए। वहीं बुधवार को बालवीर हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

About The Author

Related posts