Tech क्राइम दिल्ली देश-विदेश नई दिल्ली स्वास्थ

दिल्ली मे #instaReels बना रहे युवाओं पर मौत का झपट्टा लगा…2 युवकों की मौत हो गई।

दिल्ली मे #instaReels बना रहे युवाओं पर मौत का झपट्टा लगा…2 युवकों की मौत हो गई।

1 की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है की कार सवार स्टंट कर रहे थे.. एक साथी मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था.. तभी हादसा हो गया।

रोहिणी में तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर, जिंदगी पर भारी पड़ी रीलनई दिल्ली: रोहिणी जिले के अमन विहारइलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार अर्टिगा कार पलट गई।

रफ्तार अधिक होने की वजह से कार कई कलाबाजियां खाईं। चीख-पुकार के बीच लोग घायलों की मदद के लिए भागे। किसी तरह घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में दो युवकों ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त संजय (23) और आशुतोष (22) के रूप में हुई है। घायल साहिल (20), राशिद (18) और लोकेश सिंह (23) का इलाज चल रहा है। सभी पांचों एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि कारसवार युवक गाड़ी के अंदर रील बना रहे थे। लड़कों की कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। इसकी वजह से हादसा हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल रील बनाने की बात सामने नहीं आई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी से पड़ताल जारी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे अमन विहार थाना पुलिस को खबर मिली कि रोहिणी सेक्टर-22, मेन रोड पर हादसा हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। अस्पताल पहुंचने पर दो युवकों की मौत का पता चला। खबर मिलते ही इनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी युवक कृष्ण विहार, बेगमपुर के रहने वाला हैं। रविवार को सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमन विहार इलाके में आए थे।

About The Author

Related posts