कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर
आगर-मालवा, 29 नवम्बर/‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ पखवाड़ा अन्तर्गत
शुक्रवार को ग्राम मालीखेड़ी के आंगनवाड़ी केन्द्र पर घरेलू हिंसा रोकथाम विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे, पुलिस विभाग से आशा लकवाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर जागरूक करते
हुए महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु शासन निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग
, पुलिस विभाग व अन्य विभागों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ पखवाड़ा 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जारी कैलेण्डर अनुसार पृथक-पृथक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संगीता तोमर, अभिषेक जाटव, सामाजिक कार्यकर्ता जमील काजी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।