भिंड मध्यप्रदेश समाज

आलमपुर में धूमधाम से मनाई गई देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती

आलमपुर में धूमधाम से मनाई गई देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती

आलमपुर- नगर में अहिल्याबाई होलकर जी की 299 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। नगर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। आलमपुर नगर स्वतंत्रता के पूर्व होलकर स्टेट का नगर हुआ करता था। नगर में देवी अहिल्या बाई होलकर की कई स्मृतियां आज भी नगर में स्थापित है।

वहीं सालों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी निस्वार्थ भाव से छत्रीबाग शिव मंदिर की पूजा-अर्चना बहुत वर्षों से कर पंडित किशोरी शरण स्वामी महाराज का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है। इस अवसर पर कल्याण सिंह कौरव (जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय), डॉ विजय शर्मा (प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय), भुवनेश्वर पुरोहित कल्लू कब्जू, सीताराम गुप्ता, द्वारका बिलैया, लाईन चौधरी, ज्ञानेंद्र चौधरी (सानू),भुवनेश तीतविलासी,अजय रायकवार (पार्षद), महेंद्र राठौर (पार्षद), रोमी रायकवार (पार्षद), दिनेश निरंजन (पार्षद), दिनेश रजक (महामंत्री),हरचरण रायकवार, गोलू राठौर एवं शासकीय महाविद्यालय आलमपुर समस्त स्टाफ मौजूद रहा है।

About The Author

Related posts