उज्जैन । उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बसंत विहार में स्थित नवीन स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सांपों के संरक्षण एवं मानव जीवन की सर्प डसने से रक्षा हेतु स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क को निर्मित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मनुष्य योनी 84 लाख योनियों में से एक है। सर्प कई प्रकार के होते हैं। उन्होंने कहा कि फन वाले सांप जहरीले होते हैं। कोबरा सांप बहुत जहरीला होता है। शिव की नगरी में सर्प उद्यान बनाने की योजना पहले से चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक जहरीले सांप चार प्रकार के होते हैं।
इनमें कोबरा, चकते वाली दीवड़, करेत एवं किंग कोबरा है। उन्होंने सर्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि आधुनिक साइंस को समझने का प्रयास किया जायेगा। यह उद्यान रेस्यूरे सेन्टर भी होगा। सांपों की जान बचाने का काम सांप पकड़ने वाले कालबेलिये समुदाय को भी जोड़ा जायेगा। कालबेलिये समाज को रोजगार मिले, इस हेतु उनसे सांपों को पकड़वाने का काम कर उनकी जान बचाने का प्रयास किया जायेगा। प्रकृति के जीवों का संरक्षण करना आवश्यक है। सर्पों की जानकारी का यह एक मुख्य केन्द्र रहेगा।लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं श्री विवेक जोशी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे कार्य के लिये बधाई। उज्जैन की पहचान में एक और अध्याय सर्प उद्यान का जुड़ गया है। उच्च शिक्षा मंत्री की प्रेरणा से सर्प उद्यान का निर्माण किया गया है। सांप के काटने से जितने मरते नहीं, उतने दहशत से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से सांपों को बचाना आवश्यक है।संस्था के अध्यक्ष डॉ.मुकेश इंगले ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में सांपों के अदभुत संसार, दुनिया के प्रमुख सांपों, उनकी आदतों, व्यवहार, प्रजनन आदि के साथ भारत और मध्य प्रदेश के सांपों पर विशिष्ट जानकारियां से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के विषैले सांपों की पहचान सर्प के काटने से बचाव आदि के साथ संसार के प्रमुख देशों में संस्कृति और सभ्यता के साथ सांपों के जुड़ाव पर मल्टीमीडिया इंफॉर्मेशन के माध्यम से जानकारियां दी जायेगी।
टच एण्ड फिल ऑफ एक्टिविटी कॉर्नर इसके आकर्षण होंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री ओम जैन, श्री संजय अग्रवाल, श्री परेश कुलकर्णी, श्री मुकेश यादव, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती परमार, पार्षद श्री कैलाश प्रजापत, श्री संतोष कुवाल, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री आनन्द खिची, श्री प्रभुलाल जाटवा, श्री वासुदेव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय अग्रवाल ने किया और अन्त में आभार श्री परेश कुलकर्णी ने प्रकट किया।