आगर-मालवा, 15 जून। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तनोडिया के बड़े तालाब गहरीकरण कार्य का शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने तालाब की जलभराव क्षमता, गहरीकरण आदि के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भविष्य में जल स्रोत को और अधिक विकसित करने कार्य योजना पर चर्च की। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनजीतप्रीत कौर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल स्वर्णकार, मोहनलाल सुर्यवंशी, ग्राम पंचायत तनोडिया सरपंच प्रतिनिधि राव राजेन्द्र सिंह दरबार, पुर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवाकुर समिति अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महेश शर्मा, मुकेश परमार, रोजगार सहायक जोधसिंह, ग्राम पंचायत सहायक मुकेश राठौर आदी उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

You Might Also Like
vijay singh bodana