आगर-मालवा मध्यप्रदेश

उर्जा साक्षरता अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं अभियान को सार्थक बनाएं

उर्जा साक्षरता अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं अभियान को सार्थक बनाएं

कबीर मिशन :- संतोष कुमार सोनगरा आगर जिला प्रतिनिधि


आगर -ऊर्जा की बचत हेतु जागरूकता कार्यक्रम आज उर्जा साक्षरता अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं अभियान को सार्थक बनाएं ऊर्जा की बचत हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित आगर-मालवा, 19 जुलाई/ ऊर्जा के व्यय-अपव्यय की जानकारी सुलभ रूप से जन सामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान प्रारंभ किया गया है।

इसका उद्देश्य ऊर्जा के अपव्यय को रोकना एवं ऊर्जा की बचत की जाना है। शासन द्वारा मिशन मोड में इस अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है और इस अभियान में ऊषा ऐप के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। एंड्राइड फोन में उषा ऐप डाउनलोड कर अपना पंजीयन कर इस अभियान से प्रत्येक नागरिक को जुड़ना है और अपने घरों, प्रतिष्ठानों में ऊर्जा की बचत कर इस अभियान को सार्थक बनाना है यह बात गत दिवस शास. नेहरू कॉलेज आगर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा साक्षरता अभियान के नोडल अधिकारी श्री ओ. पी. विजयवर्गीय ने कहीं।

इस अवसर पर श्री विजयवर्गीय ने विद्यार्थियों के फोन पर ऊषा ऐप डाउनलोड करवाकर उनके पंजीयन करवाएं एवं पाठ्यक्रम से जुड़कर उषा मित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता, समन्वयक डॉ. संतोष अस्केo, जिला श्रम अधिकारी के.जी. मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शशि राऊत, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री प्रेमसिंह चौहान सहित उषा एंबेसेडर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा कौशल ने किया।

About The Author

Related posts