कबीर मिशन समाचार
विजय सिंह बोड़ाना
उज्जैन मध्यप्रदेश
होली रंगों का त्योहार है। इसे हर साल हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है तथा इसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। कायथा थाना प्रभारी ने पंचायत भवन के समक्ष आम जनता को होली के पर्व को शान्ति एवं सद्भावना के साथ मनाने के लिए जागरूक किया गया एवं साथ ही किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से ग़लत गतिविधि होने पर पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।
गांववासियों द्वारा जानकारी दी गई कि यहाँ पर होलिका दहन के पश्चात परम्परागत रूप से गैर निकाली जाती है। तथा गल महाराज का पूजन करके मेले का शुभारंभ किया जाता है। इस दौरान रजत रघुवंशी, सतीश रघुवंशी, युवराज रघुवंशी, रामचंद्र हाड़ा, छगनलाल हाड़ा एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही तथा पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही।