जिला योगेश गोविन्द राव कवीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर/ कप्तानगंज के तहसील परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित गरीब सहाय जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण समारोह में निराश्रित, असहाय महिलाओं एवं वृद्ध जनों को कम्बल वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कम्बल वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
सांसद ने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। डबल इंजन सरकार में सरकार द्वारा निरंतर बिना किसी भेद भाव के अंतिम वर्ग तक विकास कार्य कर रहे हैं। आज प्रदेश में माफिया राज खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी महराज की प्रथम उद्देश्य ये है कि इस भीषण ठंड में सभी वर्गो के गरीब निराश्रित, असहाय महिलाओं एवं वृद्ध जनों को कम्बल वितरण कराकर पुनीत कार्य किया जा रहा है।मानव जीवन का सबसे पुण्य कार्य यही है कि इस कड़ाके के ठंड में इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है।
कार्यक्रम में कुल 450 निर्धन और निराश्रित, असहाय महिलाओं एवं वृद्ध जनों को कम्बल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज आनन्द मिश्रा ने किया।
इस दौरान नगर पंचायत कप्तानगंज केअध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री अतुल सिंह,तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, राधेश्याम पासवान, सांसद प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा,संजय यादव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता, आशुतोष कुशवाहा,गुंजन मिश्रा, कानूनगो को शिवप्रसाद, विचित्र मणि, उमेश शाही,अनिल पाण्डेय, शुभम उपाध्याय, राजेश साहनी, देव मिश्रा, सुजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।