नीमच समाज

मालवीय बलाई समाज युवा शक्ति का हुआ गठन

भादवामाता/ नीमच, युवा सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए। समाज के युवाओं को एक सूत्र में बांधने। एवं समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने एवं समाज उत्थान के लिए कार्यकरने के लिए। आज भादवा माता में अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज धर्मशाला में मालवीय बलाई समाज युवा शक्ति का गठन किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला अध्यक्ष श्यामलाल मालवीय चावली, बी.आर. फाउंडेशन संस्थापक कृष्ण परिहार एवं समाज के युवाओं की उपस्थिति में युवा शक्ति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में युवा शक्ति के अध्यक्ष पद पर विपिन सांखला चंगेरी काे नियुक्त किया गया।

वही संरक्षक अनिल मालवीय नीमच, परशराम मालवीय मंदसौर, उपाध्यक्ष योगेंद्र बिलोदिया कुकड़ेश्वर, अजय परिहार गुडबेली बड़ी, सचिव विशाल मालवीय जेतपुरा, सहसचिव राहुल मालवीय बनी, महासचिव राहुल मालवीय नीमच, रवि सोलंकी पिपलिया मंडी, कोषाध्यक्ष राहुल बिलोदिया संजीत, संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया लसूडिया ई.मु., प्रवक्ता समरथ मालवीय बडिया सिहार, सूचना प्रसारण मंत्री कुंदन मालवीय भादवा माता, नेपाल मालवीय सुठाेत, मीडिया प्रभारी अनिल मालवीय उमरिया, कमलेश मालवीय साबाखेड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज मालवीय जमुनिया कला, अर्जुन मालवीय कुंडला, रंजीत सिहार बडीया सिहार, काे पदभार दिए गए। माणक मालवीय, मनीष मालवीय ,पंकज सांखला, बबलू मालवीय ,जितेंद्र मालवीय, विकास मालवीय, कमलेश मालवीय, दिलीप मालवीय ,गोविंद मालवीय, नागेश्वर मालवीय, दीपक मालवीय आदि बड़ी संख्या में समाज के युवा साथी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी युवा शक्ति के मिडिया प्रभारी अनिल मालवीय द्वारा दी गई।।

About The Author

Related posts