मध्यप्रदेश राजगढ़

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का किया अपमान, आया नोटिस – भ्याना।

कबीर मिशन समाचार। राजकुमार 7089513598

भ्याना/ सारंगपुर/ -: मामला राजगढ़ की तहसील सारंगपुर के भ्याना का है, जहा बीते दिनों दिनांक 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस ग्राम पंचायत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मनाया गया।
मामला यह है की उक्त मध्यप्रदेश दिवस मानने मे पंचायत के मुखिया जन तिरंगे का सम्मान करना भी भूल गये। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा लगाया गया।
इसको लेकर बवाल हो गया, ओर सोशल मीडिया पर भी जोरो से चर्चा ला विषय बन गया।

इसको लेकर दिनांक 2 नवंबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजगढ़ से पंचायत सचिव कमल किशोर शर्मा के नाम से नोटिस जारी हुआ, जिसमे पंचायत सचिव कमल किशोर शर्मा से स्पष्टीकरण मांगते हुए 3 दिवस का समय दिया है।
यदि 3 दिवस मे पंचायत सचिव उचित स्पष्टीकरण नही दे पाता है तो वैधानिक कार्यवाही की जाने की बात की गयी।

About The Author

Related posts