उत्तरप्रदेश देश-विदेश राजनीति

क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्रीय मंत्री ने किया इलैक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कबीर मिशन समाचार पत्र, तहसील संवाददाता योगेश गोविंदराव कप्तानगंज कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

लोकहित में कार्य करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार- महेन्द्र पाल सिंह

गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कुछ दिन पूर्व भटहट कस्बे से गोरखपुर महानगर में इलैक्ट्रिक बस सेवा के संचालन के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा था,जिसका संज्ञान में लेते हुए भटहट बाजार से गोरखपुर के बीच इलैक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया गया।स्थानीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह और भाजपा क्षेत्रिय मंत्री जनार्दन तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया तथा उससे कुछ दूर तक सफर भी किया।

विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भटहट कस्बे से प्रतिदिन हजारों लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए शहर आते जाते रहते हैं, जिनके लिऐ इलैक्ट्रिक बस सेवा बहुत उपयोगी होगा।उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी के आशिर्वाद से यह सब संभव हो पाया है,इस सेवा के लिए हम पूरे पिपराइच विधानसभा की तरफ से पूज्य महाराज जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

इस बस का किराया 1 रुपए 66 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय है।इस दौरान साथ में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल जी गुप्ता, भटहट मंडल अध्यक्ष जीतन सिंह, भटहट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, शहंशाह आलम, सुधीर सिंह, कपिलपति त्रिपाठी, अजय सिंह गुड्डू, संजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र सिंह, रामानंद यादव, मुकेश उपाध्याय, सुनील मोदनवाल, समेत अन्य कई भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बंधु और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts