मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

सारंगपुर। नेशनल हाईवे फोरलेन स्थित बारकिया पेट्रोल पंप पर पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।

कबीर मिशन समाचार , सारंगपुर से धर्मेन्द्र माण्डले की रिपोर्ट

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : जयवर्धन सिंह

सांरगपुर । सोमवार को राघौगढ़ से करजु, मोहना, नलखेड़ा जाते हुए सारंगपुर में नेशनल हाईवे फोरलेन बारकिया पेट्रोल पंप पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हेमेंद्र सिंह सोलंकी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी के नेतृत्व में राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह का कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर फुलमालाओ से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है राजगढ़ जिले में चोरी डकैती सहित अपराध बढ़ रहे है ।जनता बढती हुई महगाई, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाले,से परेशान हो चुकी है जनता बदलाव का मन बना चुकी है प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है कांग्रेस कार्यकर्ता की मेहनत के बल पर प्रदेश में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बनेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता के घर घर जाकर कांग्रेस के वचन पत्र एवं घोषणाओं की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने एवं घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹500 में देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक से अधिक महिलाओं के आवेदन पत्र जमा करवाऐ । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं किसानों का कर्जा माफ करने तथा 100 यूनिट बिजली फ्री देने और 200 यूनिट बिजली पर हाफ बिल देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है ।

एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के हाल के ताजे सर्वे में भी कांग्रेस को 135 सीट से अधिक मिलना बताया जा रहा है । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, जिला महामंत्री प्रदीप सादानी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हेमेंद्र सिंह सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शफीक अंसारी एवं मोहन सिंह पाल, शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम राठौर, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय पालीवाल,

युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष लखन राजपूत, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष शेख जावेद,शेख मुर्शरफ, निजाम कुरेशी, देवी सिंह लववंशी, संजय विजयवर्गीय, शोऐब राही, बाबुलाल पुष्पद, मोतीलाल माली, इमरान अली, बालु सिंह राजपूत, तोसीफ मेव, रीना मालवीय, वीरेंद्र जाटव, छगनलाल धौलपुरिया, बालु मालवीय, इसरार खाँन, मोहम्मद एहसान अंसारी, पूर्व पार्षद सतीश गिरजे,अखलाक मेव, अरबाज मेव, अखिलेश राठी, फरमान मंसूरी, मो.शादाब खाँन एडवोकेट, धमेन्द्र राजपूत, रमेशचंद्र कलमोदीया, रोशन खत्री, रामचरण नायक,कैलाश यादव, कान्हा अहीरवार, खलील भाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts