देवास राजनीति

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का सोनकर ने किया स्वागत

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का सोनकर ने किया स्वागत

कबीर मिशन समाचार
जिला ब्यूरो चिफ़
जिला देवास

सोनकच्छ। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरनिया फावड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश सोनकर की उपस्थिति में अरनिया फावड़ा के नरवत सिंह, चेतन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, विशाल और माखन सिंह सहित अनेक कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए। डॉ. सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपाई दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश व प्रदेश में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। सोनकच्छ क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है, अपने क्षेत्र में विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे है।

About The Author

Related posts