राजगढ़ शिक्षा

चंद्रयान-3 मिशन का चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो स्कूल मे किया पौधारोपण

कबीर मिशन समाचार पत्र जिलाब्यूरो चीफ राजगढ़/पवन कुमार जाटव

स्कूल परिसर में पौधारोपण कर लिया देखभाल करने का संकल्

राजगढ़ जिले के गागोरनी विद्यांजलि विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आज भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा छोड़े गए चंद्रयान-3 मिशन का चंद्रमा पर लैंडिंग दिन है उसकी सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हो इस हेतु विद्यांजलि विद्या निकेतन विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ एवं विद्यालय के 210 भैया बहनों ने मां सरस्वती के समक्ष प्रार्थना की कि भारत का चंद्रयान मिशन 3 सफलतापूर्वक लैंड हो

एवं जिस उद्देश्य से ऐसे भेजा गया है उसे उद्देश्य में वह सफलता प्राप्त करें। इस दिन की याद में विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय प्रांगण में विद्यालय स्टाफ एवं भैया बहनों के द्वारा 51 पौधों का पौधा रोपण किया गया। एवं उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी ली बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पौधारोपण का महत्व भी समझाया गया। पौधे धरती की शान है पौधे धरती पर ऑक्सीजन का परवाह करते हैं।

जिससे संपूर्ण मानव जाति ऑक्सीजन ग्रहण कर सके एवं पौधों से धरती हरी-भरी वह वर्षों से जो हमें शिक्षा मिलती है। हमेशा नम्रता का भाव जीवन में एवं दूसरों के लिए जीने का माध्यम भी पेड़ पौधे बांटे हैं इस प्रकार बच्चों को शिक्षा देते हुए पौधारोपण करवाया गया।

About The Author

Related posts