मध्यप्रदेश राजगढ़ समाज

शिक्षक समाज का दर्पण होता है- पद्मश्री प्रहलाद सिंह जी टिपानिया, प्रगतिशील बलाई समाज समिति ने किया शिक्षकों विद्यार्थियों का किया सम्मान

शिक्षक समाज का दर्पण होता है- पद्मश्री प्रहलाद सिंह जी टिपानिया, प्रगतिशील बलाई समाज समिति ने किया शिक्षकों विद्यार्थियों का किया सम्मान

राजगढ़ – सारंगपुर | 7 सितम्बर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में प्रगतिशील बलाई युवा विकास कल्याण समिति सारंगपुर के तत्वाधान में पांचवां भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राठी परिसर मांगलिक भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक श्री पद्मश्री प्रहलादसिंह जी टिपानिया विशेष अतिथि के रूप में कृष्ण मोहन जी मालवीय, महंत महेश दास जी मालवीय, महंत गोपाल दास जी मालवीय, श्री कैलाश जी मालवीय अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष, नारायणसिंह मालवीय कार्यक्रम के अध्यक्षता बलाई मालवीय समाज से जिला अध्यक्ष श्री जगन्नाथ जी मालवीय रहे।

संचालन समिति अध्यक्ष रामेश्वर मालवीय पत्रकार ने किया। श्री टिपानिया जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जिस तरह एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे चिकित्सक की आवश्यकता होती है, वैसे ही स्वच्छ समाज का निर्माण करने के लिए अच्छे शिक्षक की आवश्यकता होती है। इसलिए शिक्षक समाज का प्रतिबिंब होता है। साथ हि पद्म श्री टिपानिया जी ने अपने उधबोधन मे पाखंड को भी जमकर फटकार लगाई और कबीर वाणी को चरितार्थ किया।


” ईणा मंदरिया मे देव नाही झालर कूटे गरज कसी”


कई तरह के साहब कबीर के दोहे सुनाकर चरितार्थ किया। श्री टिपानिया ने अपने आप पर भी कहा की केवल गाना बजाना, और गुरुधर्म करना ये भी आजकल धंधे का रूप ले लिया है। इन चीजों को भी समझना होगा। 8 सेवानिवृत शिक्षकों के सम्म्मान के साथ 11 नविन चयनित कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया व साथ ही इस वर्ष में कक्षा 10वी व 12वी के 70 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के नवीन सदस्यों का भी सम्मान किया गया। सभी को संत कबीर साहब की छायाप्रति भेंट की गयी। समाज में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करने में महिला समिति ने भी अपनी भूमिका निभाई संचालन व महिला सम्मान में उनको मौका मिला। 20 महिला कर्मचारी का सम्मान किया। राजगढ़ शाजापुर आगर से बलाई समाज के सैंकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

About The Author

Related posts