राजगढ़ और सारंगपुर को मिलेगी नई रफ्तार, अधोसंरचना विकास और सामाजिक योजनाओं पर विशेष जोरभोपाल। 12 मार्च 2025राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने 2025-26 के बजट को मध्यप्रदेश के समग्र, सर्व-हितकारी और दूरदर्शी बजट के रूप में वर्णित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
और उप मुख्यमंत्री (वित्त) श्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।प्रदेश के हर जिले के समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए इस बजट में औद्योगिक विस्तार,
बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को सुनिश्चित करेगा और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री (वित्त) श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करता है। यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ अधोसंरचना और औद्योगिक विकास को भी गति देगा।”राजगढ़ जिले को मिलेगा बजट का विशेष लाभराजगढ़ जिले के समग्र
विकास के लिए ₹500 करोड़ के बजटीय आवंटन की घोषणा की गई है। इस राशि से जिले में नई सड़कें, सिंचाई परियोजनाएँ, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।राजगढ़ जिले के लिए बजट में शामिल प्रमुख प्रावधान:अधोसंरचना विकास – सड़कों, पुलों और जल आपूर्ति योजनाओं पर विशेष जोर।शिक्षा और कौशल विकास
– नए विद्यालयों और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना।कृषि आधारित उद्योग – स्थानीय किसानों को लाभ देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा।सिंचाई परियोजनाएँ – कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु ₹200 करोड़ का प्रावधान।स्वास्थ्य सेवाएँ – जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाएगा।राजगढ़ के समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य मंत्री श्री
गौतम टेटवाल ने कहा कि यह बजट जिले को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करेगा और यहाँ के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा।आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा सशक्त आधारप्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित खेल स्टेडियमों में हेलीपैड बनाए जाएंगे।राजगढ़ जिले के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी, क्योंकि यहाँ के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को आसानी से अस्पताल पहुँचाया जा सकेगा।सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई
गतिसारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सड़क एवं अधोसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुविधाओं का विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और नागरिकों को सुगम परिवहन मिलेगा।
सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य:
1. बड़ागांव से खुजनेर तक 52.5 किमी लंबी सड़क हेतु ₹139.12 करोड़ स्वीकृत।
2. सारंगपुर से बड़ागांव तक 35 किमी सड़क हेतु ₹105 करोड़ राशि स्वीकृत।
3. खजुरिया घाटा से कालापीपल नलखेड़ा रोड तक 4 किमी हेतु ₹5 करोड़ की राशि प्राप्त हुई।
4. ग्राम सेमलि लोढ़ा से भुमका मार्ग 3 किमी सड़क हेतु ₹2.60 करोड़ स्वीकृत।
5. ग्राम बीरगडी से खजुरिया घाटा तक 3 किमी सड़क हेतु ₹2.60 करोड़ स्वीकृत।
6. ग्राम सुलतानपूर से ग्राम बदेशी जोड़ तक 1.5 किमी सड़क हेतु ₹1.50 करोड़।
7. भ्यना से कडलवाद के लिए सड़क मार्ग हेतु ₹1 करोड़ स्वीकृत।
8. ग्राम बखेड से कल्या खेड़ी तक 2 किमी सड़क हेतु ₹1.90 करोड़।
9. सुलतानपुरा से बिदेशी जोड़ तक 2.7 किमी सड़क हेतु ₹2.77 करोड़।
10. ग्राम साबरस्या से मेरी मोटी मार्ग तक 2 किमी सड़क हेतु ₹2.60 करोड़ स्वीकृत।
11. ग्राम सुलतानिया से निपनिया रुआला तक 3 किमी सड़क हेतु ₹2.60 करोड़।
12. पचोर नगर में वार्ड 5 भोजपुरिया जोड़ से पनिया रोड बायपास तक 2 किमी सड़क हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत।
राजगढ़ सहित पूरे प्रदेश के विकास की नई उड़ानराज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि यह बजट प्रदेश में सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं, कृषि आधारित उद्योगों और शहरी विकास कार्यों के लिए नए आयाम स्थापित करेगा। यह योजनाएँ प्रदेश
को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएँगी और नागरिकों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार लाएँगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री (वित्त) श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।