मध्यप्रदेश

अपहरण और पुलिस वाहन पर पथराव करने वाले सरपंच का मकान जमींदोज–।

सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ

गरोठ- अपहरण और पुलिस वाहन पर पथराव के मुख्य आरोपी इंदरसिंह गौड़ सरपंच खड़ावदा के मकान को प्रशासन ने गुरुवार अलसुबह जमींदोज कर दिया। सुबह करीब 5 बजे गरोठ, सीतामऊ और मल्हारगढ़ उपखण्ड का पुलिसबल खड़ावदा पहुंचा। जहा प्रशासन ने इंदर सिंह के करीब 50 लाख रुपए के बने मकान में रहवासी क्षेत्र को छोड़कर बाकी का क्षेत्र जमीजोद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र ताणनेकर ने बताया कि इंदरसिंह पुलिस की गुंडा लिस्ट में है। इस पर करीब 14 से अधिक प्रकरण दर्ज है। साथ ही इसपर जिलाबदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। इसने सरपंच पद का भी दुरुपयोग किया है। मकान तोड़ने की कार्रवाई के बाद पुलिस ने खडावदा में फ्लेगमार्च भी निकाला।
यह था मामला, पारिवारिक विवाद के चलते 21 मार्च को सरपंच इंदरसिंह गौड़ सहित अन्य लोग मनासा क्षेत्र के ग्राम उचेड़ से गोरिलाल बंजारा को अपहृत कर ले आए थे। जिसे गरोठ थानाक्षेत्र के ग्राम लखमखेड़ी में छुड़ाने गई पुलिस वाहन पर पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। साथ ही शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाई गई थी।

About The Author

Related posts