उत्तरप्रदेश क्राइम देश-विदेश स्वास्थ

तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर तालाब मे समाया..2 घंटे मे 24 लाशें निकाली गई. मुंडन वाले बच्चे सहित कई लापता

UP : एटा के जैथरा गांव के 54 लोग एक बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर निकले। इसमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। कासगंज के पटियाली में पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और तालाब में चला गया। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागे। कुछ को निकाल लिया लेकिन ज्यादातर ट्रॉली के नीचे फंस गए।

2 घंटे बीते। 24 लाशें निकाली गई। अब तक उस 8 महीने के बच्चे की लाश नहीं मिली जिसके मुंडन में सब जा रहे थे। 3-4 बार तालाब में जाल डाला गया। अब पंप से पानी निकाला जा रहा। इसके पहले ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कानपुर में 26 लोग मरे थे। सीतापुर में 16 लोग। बाकी जिलो में भी आए दिन 4-5 लोगों के मरने की खबर आती ही है।

About The Author

Related posts