उत्तरप्रदेश

अमवा बाजार में देवियों की प्रतिमा खंडित की जगह पर नयी प्रतिमा की ग्रामीणों ने की प्राण प्रतिष्ठा।

24 घंटे का अखंड कीर्तन और भंडारे का आयोजन सभासद कृष्ण मुरारी रामाशंकर जयसवाल ने कराया।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कवीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर रामकोला के नगर पंचायत अमवा बाजार में 16 फरवरी को अराजक तत्वों ने एक स्थान पर देवियों की मूर्ति को खंडित कर आग लगा दी थी। ग्रामीणों ने सौहार्द बनाए रखा और आज उसी देवी स्थान के चबूतरे को बनवा कर देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से किया। देवी स्थान पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सभासद कृष्ण मुरारी लाल, भाजपा नेता रमाशंकर जायसवाल , विनोद यादव अयोध्या यादव, विक्की प्रसाद नंदू प्रसाद, चंद्रभान प्रसाद रामकेश्वर चौधरी, नीरज दूबे, अभिमन्यु, खुशी हाल, आदि सहित गांव की महिलाएं कपूर छाक लेकर माता का आगमन किया। एवं पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

About The Author

Related posts