किसान- खेतीबाड़ी मध्यप्रदेश राजगढ़ रोजगार

राजगढ़ जिले में ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का होगा सर्वे : राज्य मंत्री टेटवाल

भोपाल : 27 फरवरी 2024
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी का सर्वे कर कृषकों को उचित आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश कलेक्टर राजगढ़ को दिये हैं।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा है कि वे स्वयं अधिकारियों के साथ ओला प्रभावित फसलों का अवलोकन करने ग्रामों में जायेंगे। उल्लेखनीय है कि विभिन्न ग्रामों के किसानों ने ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी की जानकारी राज्य मंत्री श्री टेटवाल को दी थी।

About The Author

Related posts