मंदसौर मध्यप्रदेश राजनीति

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक कार्यालय पर स्वागत

कबीर मिशन समाचार, सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ

गरोठ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हिता नंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया अनुशंसा से भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुनील पटेल के द्वारा मंदसौर जिले के भाजपा मंडल गरोठ अध्यक्ष की घोषणा की है।

जिसमें कमलेश गुर्जर गरोठ युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है महामंत्री पद पर त्रिलोक पाटीदार बरडिया अमरा एवं राकेश मोयल हिंगोरिया खेड़ा आदि की घोषणा की गई है इसी प्रकार मेल खेड़ा मंडल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर विजय चौहान को बनाया गया है ।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरोठ के पद पर दिनेश मालवीय गुरु कृपा को बनाया गया है ।

विधायक ने किया स्वागत—-इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक कार्यालय गरोठ पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री देवी लाल धाकड़ द्वारा सभी पदाधिकारियो का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिलाई गई और एक दूसरे को बधाई दी गई ।

इसी प्रकार नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह चौहान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान का स्वागत विधायक के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान दिनेश चौधरी रामकिशन पाटीदार राहुल पाटीदार बजरंग धाकड़ समंदर सिंह मंडल महामंत्री विनोद ग्वाला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार पंवार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts