आजीविका मिशन से जुड़कर बहनों की जिंदगी बदल रही हैं- केन्द्रीय मंत्री चौहान
कबीर मिशन समाचार सुनील चौहान सोनकच्छ
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पात्र हितग्राहियों एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम कन्नौद में आयोजित हुआ।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री चौहान ने 01 करोड़ 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 10 करोड़ 53 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में मां रेवा उद्यम सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इन योजनाओं से विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई के लिए और घर-घर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या पानी है। हम सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे है। किसानों को पानी उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव-गांव जल जीवन मिशन अभियान के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। ग्रामों में टंकी बनाकर पाइपलाइन का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे नल के माध्यम से घर में पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस बात का ध्यान रखें की जल जीवन मिशन में कार्य अच्छी गुणवत्ता का हो।
मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मंत्री चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा सभी पात्र नागरिकों पक्का मकान देने की है। सर्वे में जो छूट गए थे उनका सर्वे किया जा रहा है, उन्हें भी पक्का मकान दिए दिया जाएगा। वर्ष 2024-25 आवास प्लस में दो
चरणों में खातेगांव विधानसभा में 10 हजार 450 आवास का लक्ष्य आया हैं, इनमें से 9 हजार 689 आवास स्वीकृत किये है, जो लगभग 92% है। वहीं केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि, अब पक्के आवास की सूची में नाम जुड़वाने के लिए नया सर्वे भी शुरू हो गया है, और हितग्राही खुद ही अपने मोबाइल से सेल्फ सर्वे कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, अब प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों में भी तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले प्रतिमाह 10 हजार रूपए की आमदनी वाले पक्के आवास के लिए पात्र नहीं थे, लेकिन अब 10 हजार की जगह 15 हजार रूपए की आमदनी वाले भी पात्र होंगे।
ऐसे ही पहले जिनके पास दो पहिया वाहन था उन्हें पक्के आवास नहीं दिए जा रहे थे, लेकिन अब दो पहिया वाहन वालों को भी पात्रता की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही ढाई एकड़ सिंचित और 5 एकड़ असिंचित जमीन वाले किसान भी पक्के आवास के लिए पात्र होंगे।
उन्होंने कहा कि, कोई भी गरीब बिना पक्की छत के नहीं रहेगा, ये मोदी सरकार का संकल्प है। नागरिकों की सेवा और जिंदगी बदलना ही सरकार की मंशा है। मेरा सपना गरीब मुक्त गांव बनाना है, कोई भी गांव गरीब नहीं रहे। परिवार के एक सदस्य को आजीविका के काम से जोड़ा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है, उन्हें लोन दिलाया जा रहा है। समूह की महिलाओं को अलग-अलग कामों में जोड़ा जा रहा है। जिससे समूह की महिलाएं प्रतिमाह 10 हजार रुपये कमा सके और लखपति दीदी बन सके।
यही खुशी की बात है कि जिले में 11 हजार 800 स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रतिमाह 10 हजार से अधिक कमा कर लखपति दीदी बनी है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिले में अभियान चलाकर घर-घर से गरीब परिवार को समूह में जोड़ा जाएगा।
उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ा जाएग। उन्होंने कहा कि गांव की सूची बनाये जहा ज्यादा आवश्यकता है वहां काम करके सभी को आजीविका से जोड़ा जाए। विकसित भारत के लिए हमें विकसित खातेगांव चाहिए। गांव को विकसित करेंगे तो देश विकसित
होगा।विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र को कई विकास की सौगात दी गई है। विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई परियोजना से खेत में पानी पहुंचा जा रहा हैं। वर्ष 2027 तक घर-घर नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा।विधानसभा क्षेत्र में रेल लाइन परियोजना,
नेशनल हाईवे का काम चल रहा है। काम पूरा होने पर विकास की कई सौगातें मिलेगी। सरकार द्वारा जनता के जीवन में उजाला करने का कार्य किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कहीं विकास कार्य किया जा रहे हैं। नागरिकों का पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र विकास में अग्रणी श्रेणी में है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटरिया, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, रायसिंह सेंधव राजीव खंडेलवाल,भेरूलाल अटारिया,रेवाराम जाट,लक्ष्मी नारायण,राजेश
जोशी,श्रीमती माया पटेल,अनोखी चौहान, बृजमोहन धूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि,एसडीएम कन्नौद प्रवीण प्रजापति,एसडीएम खातेगांव श्रीमती प्रिया चंद्रावत,सीईओ जनपद कन्नौद,तहसीलदार कन्नौद सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।