कबीर मिशन समाचार
राजेश राव जिला प्रतिनिधि कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
कसया कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर श्री एस राज लिंगम द्वारा ध्वजरोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली गई तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल के साथ मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।
प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी सदर श्री कुन्दन सिंह व द्वितीय परेड कमाण्डर उ0नि0 श्री मृत्युंजय सिंह सहित सम्पूर्ण परेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों व नागरिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई व मुख्य अतिथि द्वारा परेड को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर जनपद के श्रीमान जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ -साथ प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धु व पुलिस परिवार तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर श्री एस राज लिंगम द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्न पुलिस अधि0 कर्म0 गणों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया-
- क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री फूलचन्द कनौजिया
2 . नि0 अनिल कुमार उपाध्याय - नि0 जय प्रकाश पाठक
- नि0 कपिलदेव चौधरी
- नि0 एलआईयू प्रदीप कुमार श्रीवास्तव
- नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह
- नि0 अखिलेश कुमार सिंह
- नि0 रविन्द्रनाथ सिंह
9.उ0 नि0 अमित कुमार शर्मा - उ0 नि0 विवेकानन्द यादव
- उ0 नि0 एम फारूखी
- उ0 नि0 सुरेश चन्द्र राव
- उ0 नि0 धीरेन्द्र कुमार हेड
- म0 उ0 नि0 रेखा देवी
- कम्प्यूटर आपरेटर श्री आशीष कुमार सिंह
- हेड कंप्यूटर आपरेटर श्री शम्मी कुमार
- मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार
- मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार
- आरक्षी अमलेश यादव
- आरक्षी मारकंडेय
- महिला आरक्षी ज्योति पाल
- प्रीति सिंह
- आरक्षी मोहित दुबे
- आरक्षी कौशल सिंह आदि तथा परेड के संचालक प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी सदर श्री कुंदन सिंह व द्वितीय परेड कमाण्डर उ0 नि0 श्री मृत्युंजय सिंह सहित समस्त टोली कमाण्डरों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही साथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले कुल -17 कर्मचारियों को भी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद कुशीनगर के समस्त थानों /चौकियों पर थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वाजारोहण कर 73 वें गणतंत्र दिवस को हर्षालांस के साथ मनाया गया ।