मध्यप्रदेश मुरैना

पोरसा।कैंप लगाकर नगर मंडल अध्यक्ष ने बनवाए आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के निशुल्क ई श्रम कार्ड

पोरसा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता के द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रम योजना आयुष्मान योजना आवास योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों के आधा सैकड़ा से अधिक ई श्रम कार्ड प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर आश्रम पर बनवाए गए

आयुष्मान कार्ड में ₹500000 का स्वास्थ्य इलाज हेतु प्राइवेट हॉस्पिटल एवं सरकारी हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज होगा ई श्रम कार्ड योजना में यदि किसी हितग्राही की मृत्यु होती है तो उसे ₹200000 तक का लाभ मिलेगा

आवास योजना मैं ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, बीके रेखा बहन, संतोष प्रजापति, जसराम गुप्ता, कृष्णमुरारी गुप्ता, श्याममुरारी बाबा, हिमांशु गुप्ता, शिवकांत गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts