कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,
देवेंद्र सिंह भिलाला,
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम् पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन कमलनाथ की अनुशंसा पर रामू टेकाम प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सुनील अनोखीलाल सिरसाठे वीर योद्धा टंटया मामा की छठी पीढ़ी को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया ।
श्री सिरसाठे ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम करेंगे। जिस तरह मामा टंट्या भील ने अंग्रेजो के अन्याय के विरुद्ध न्याय के लिए संघर्ष किया, उसी तरह हमे महंगाई, बेरोजगारी, शोषण के विरुद्ध संघर्ष करना है।
एवम् 2023 में मा. कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनना है।
इस अवसर पर हेमराज रूपचंद जी सिरसाठे पांचवीं पीढ़ी, दरियाव कालू जी सिरसाठे पांचवीं पीढ़ी, अनोखीलाल कालू जी सिरसाठे पांचवीं पीढ़ी एवम् साजिद अली प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश, गुलाब सिंह ठाकुर नेपानगर, प्रकाश चोयल बड़वाह खरगोन उपस्थित रहे।