देवास मध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा के उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हर घर तिरंगा के उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

कबीर मिशन समाचार
जिला ब्यूरो चीफ
पवन परमार
जिला देवास

सोनकच्छ। भारत सरकार के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान में नगर में बुधवार को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)अभिषेक सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पी. एन. गोयल एवं तहसीलदार जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद सोनकच्छ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विष्णु प्रसाद देवड़ा के निर्देशन में विशाल तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से सुबह 11:00 बजे से निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसडीएम एवं एसडीओपी द्वारा किया गया।

तिरंगा रैली शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर डाक बंगला रोड, महात्मा गांधी मार्ग मुख्य बाजार, बस स्टैंड, कालीसिंध मार्ग, चमन बाजार एवं सोमवारिया होती हुई पुनः शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर पहुंची। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। रैली के दौरान स्कूली बालक एवं बालिका अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं हमसे जो टकराएगा मिट्टी में मिल जाएगा आदि नारे लगा रहे थे, भारत सरकार द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय से नगर के कुल घरों की संख्या के मान से ध्वजा प्राप्त कर प्रत्येक घर में दिनांक 10 अगस्त के पूर्व ध्वजा वितरण की जावेगी। रैली में नगर परिषद द्वारा एक आकर्षक रथ भी तैयार किया गया था जिसमें छोटी-छोटी बालिकाएं भारत माता एवं अन्य आकर्षक वेशभूषा में अपने हाथ में ध्वजा लिए हुए आकर्षण का केंद्र थी। रैली के समापन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान कर रैली का समापन किया गया।


अपने अपने घरों में फहराये तिरंगा
मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवड़ा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराये। ध्वज संहिता का पालन करते हुए घर, दुकानों, कार्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानों पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तिरंगा फहराते समय केसरिया रंग ऊपर है। झंडे को समयअवधि के बाद आदर भाव के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाए। झंडा उतारने के बाद कोई भी नागरिक इसे फेंके नही। उसे सम्मान के साथ रखें तथा आधा झुका, कटा, फटा झंडा लगाया जाना निषेध है।

About The Author

Related posts