भिंड भोपाल मध्यप्रदेश रोजगार

पिता की मृत्यु के बाद संबल योजना बनी सहारा, प्रदेश सरकार मुसीबत के वक्त साथ खड़ी है इससे बढ़कर अब क्या चाहिए. – संबल परिवार

भिण्ड 10 मार्च 2024/ कबीर मिशन समाचार भिंड

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संबल योजना घर के कमाऊ सदस्यों के मृत्यु के बाद परिवार संचालन के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा बनाई गई योजना से अब परिवार का संचालन होने लगा है। विपत्ति काल में संबल योजना परिवार को संबल देने मे सफल रही है। जिला मुख्यालय भिण्ड वार्ड क्रमांक 28 गढ़ैया मोहल्ला निवासी श्री मनीष सोनी पुत्र श्री सुरेश सोनी ने बताया कि उनके पिता मजदूरी का कार्य करते थे।

उनकी मृत्यु 08 मार्च 2023 को हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के पालन पोषण का भार अधिक हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति अस्त व्यस्त हो गई थी। नगर पालिका भिण्ड द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत् प्रकरण तैयार किया गया। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से परिवार के संचालन के लिए 2 लाख रूपये की राशि खाते में अंतरित कर दी गई है। मैं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को हम जैसे परिवारों की मदद करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

About The Author

Related posts