आगर-मालवा मध्यप्रदेश

आगर मालवा – आज शासकीय हाई स्कूल रोझानी में संविधान दिवस मनाया गया

कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा आगर जिला प्रतिनिधि

आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत एक -भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि “संविधान दिवस “शासकीय हाई स्कुल रोझानी में मनाया गया। सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना-उद्देशिका का सामुहिक वाचन किया गया।

छात्रा टीना राजपूत द्वारा संविधान क्या है पर विचार प्रकट किए गए। शिक्षक मोहनलाल राठौर द्वारा नागरिको के मूल कर्तव्यो और अधिकारो को समझाया गया। शिक्षक प्रकाश सिंह चौहान द्वारा संविधान सभा का वर्णन व संविधान मसौदे को तैयार करने के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया। शिक्षक बाबुलाल सूर्यवंशी द्वारा विद्यार्थीयों को उनके बाल अधिकारो, मूल अधिकारो के बारे मे समझाया गया।वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा बालिकाओ को संविधान के प्रति जागरूक व उत्साहित कर हिन्दु कोड बिल का महत्व समझाया गया। शिक्षक दिलीप शर्मा द्वारा भारत लोकतंत्र की जननी

विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के दोरान छात्राओं ने संविधान विषय पर बेनर,पोस्टर,रांगोली,चित्र बनाकर हर्षोंल्लास से संविधान के प्रति जागरूक गतिविधियाँ सम्पन्न की गई। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राऍं,स्टाफ,ग्राम पंचायत सरपंच श्री लक्ष्मणसिंहजी व ग्रामीण उपस्थित रहे। संस्था प्रभारी प्राचार्य श्री एम.एल.जांगड़े द्वारा सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About The Author

Related posts