धार मध्यप्रदेश राजनीति

धार। कुक्षी जिला बनाने की घोषणा करो या कुक्षी दौरा निरस्त करो, अन्यथा विरोधस्वरूप देंगे धरना – सोमेश्वर पाटीदार

कुक्षी जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण आंदोलन प्रमुख ने लिखा पत्र

कबीर मिशन समाचार धार कुक्षी से मयाराम सोलंकी खास रिपोर्ट

कुक्षी। धार जिले की तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग को हम लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष रख रहे है। “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” की संघर्षमय गतिविधियां जगजाहिर है।जनहित के विषय को लेकर “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” का प्रतिनिधिमंडल पिछले वर्षों आपके धार आगमन पर मिला था।क्षेत्र के धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के समर्थन पत्र सहित सम्पूर्ण जानकारी के साथ आपको कुक्षी जिला बनाने का मांग प्रस्ताव पत्र सौपने के दौरान आपने कहा कि, जीत का अंतर तो देखो.

उपरोक्त विचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार द्वारा लिखे गए पत्र में है। जिसकी प्रतिलिपि सूचनार्थ धार कलेक्टर, कुक्षी एसडीएम व पुलिस थाना प्रभारी को भी प्रेषित किया है।पाटीदार ने लिखा है कि, माननीय यदि आपकी पार्टी में गुटबाजी हो और कुक्षी विधानसभा हार जाए, तो इसमें हम जनता का क्या दोष ? आप संवैधानिक पद पर होकर इस तरह भेदभावपूर्ण बात कहें यह अशोभनीय और निंदनीय है।

मुझे ज्ञात हुआ है कि, आप कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में आगामी दिनांक: 16 जुलाई 2023 को पधार रहें है।क्यों माननीय ? आपकी भाजपा यहां से नही जीत पाने से कुक्षी जिला बनाने की मांग की उपेक्षा कर रहे हो, तो अब यहां किसलिए आ रहे हो ?

मै तो कहता हूं कि, हमारी मांगों को सुनने में इतनी तकलीफ होती है, तो यहां चुनावी दौरा भी मत करो और अपना प्रत्याशी भी चुनाव में न उतारे।आप कुक्षी जिला बनाने की घोषणा कर सकें, तभी यहां पधारे, अन्यथा कुक्षी दौरा निरस्त कीजिये।पाटीदार ने कहा कि, मैं दिनांक:15 जुलाई 2023 शनिवार को माँ नर्मदा तट कोटेश्वर (कुक्षी) में धरना दूँगा।

आप वर्ष:2023 विधानसभा या अन्य चुनावी कार्यक्रमों को छोड़कर कभी भी पधारें, आपका स्वागत रहेगा। परन्तु चुनावी दौरे कुक्षी विधानसभा में नही करें।पाटीदार ने स्पष्ट कहा कि, माननीय महोदय, सिर्फ और सिर्फ कुक्षी जिला बनाने के विषय में भेदभावपूर्ण रवैये के कारण आपका दौरा निरस्त कीजिये।

About The Author

Related posts