राजगढ़ समाज

बलाई समाज महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

सारंगपुर। प्रगतिशील बलाई युवा विकास कल्याण समिति सारंगपुर की अनुशांगिक प्रगतिशील बलाई समाज महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पखवाड़े में आयोजन किया गया। जिसमें त्यागमूर्ति माता रमाबाई अंबेडकर एवं क्रांति ज्योति माता सावित्री बाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया। समाज की वरिष्ट महिलाओं शकुंतला मालवीय, भगवती मालवीय, रुक्मणि मालवीय एवं पद्मावती जी मालवीय ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला समिति ने समाज में महिलाओं की स्थिति और उनको मुख्यधारा में आगे लाने पर विचार किया। समाज में महिलाओं की आधी आबादी होती है जिनको जिनको नजरअंदाज किया जाता है और इसका कारण खुद महिलाएं हैं उनको स्वयं को आगे आकर अपना प्रतिनिधित्व करना चाहिए। समाज में महिलाओं का शिक्षा स्तर बहुत कम है इसके लिए माता बहनों को ध्यान देने कि जरूरत है। बेटियों को अधिक शिक्षित होने की जरूरत है। हमें चूल्हे चौके के साथ साथ बहार की दुनिया को भी समझने की जरूरत है और माता रमाबाई अंबेडकर एवं शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक गतिविधियों के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और शिवरात्रि की संगोष्ठी आयोजित किया। संचालन नीलम बामनिया ने किया एवं सभी ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रकट माया जी चौहान के द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भगवती मालवीय, रुक्मणी मालवीय, पद्मावती मालवीय, बृजबाला मालवीय, संगीता मालवीय कृष्णा मालवीय, दीपिका बंसल, सुनीता मालवीय, सीमा मालवीय, रितु मालवीय आशा मालवीय अंतर मालवीय, उर्मिला गोयल अनामिका, ममता आरती अनसूया मालवीय, मीना, प्रियंका बामनिया,माया आदि नारी शक्ति के रूप में आदि महिलाऐं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन नीलम बामनिया ने किया और आभार माया चौहान ने प्रकट किया।

About The Author

Related posts