राजगढ़ राजनीति

राजगढ़। महामंडलेश्वर परमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित सांसद रोडमल नागर

ब्यावरा के भोपाल बायपास स्थित अखंड परमधाम आश्रम में महामंडलेश्वर परमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित सांसद रोडमल नागर

बनवारी कटारिया/राजगढ़। ब्यावरा के भोपाल बाईपास स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम आश्रम में महामंडलेश्वर परमानंद महाराज शुक्रवार शाम 5:00 बजे पहुंचे हुए थे। आज दिन शनिवार को अखंड परम धाम आश्रम में आयोजित दिव्य प्रवचन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एवं सांसद रोडमल नागर महामंडलेश्वर परमानंद महाराज के चरण छूकर आशीर्वाद लेने पहुंचे हुए थे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एवं सांसद रोडमल नागर ने महामंडलेश्वर परमानंद महाराज का चरण पूजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts