उज्जैन भोपाल मध्यप्रदेश

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद मध्यप्रदेश में गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए एक महीने तक सर्वे करवाएंगे।

कबीर मिशन समाचार
विजय सिंह बोड़ाना
मध्य प्रदेश

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद कल, 12 फ़रवरी को भोपाल आंदोलन से लौटते हुए किशनलाल बागरी की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी उनके परिजनों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने किशनलाल बागरी के मकान सहित अन्य आसपास के मकान कच्चे देखे। आज उन्होंने कच्चे मकानों को लेकर ट्वीट किया है। लिखा है, कि “सरकारी नाकामियों के कारण आजादी के 75 साल बाद भी लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर है। सन्त समाज के गौरव सन्त गाडगे महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर हम मध्यप्रदेश में सबको पक्का मकान दिलाने के आंदोलन की शुरुआत करते है।”

चंद्रशेखर आजाद ने एक पत्र में लिखा है ” आजादी के 75 बाद भी मध्यप्रदेश में लाखों परिवार ऐसे हैं जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है। कल जब मैं भाई किशन लाल जी को आदरांजली अर्पित करने उनके घर गया तो देखा उनका मकान अभी भी कच्चा है। उनके आसपास भी बहुत से मकान कच्चे हैं। भाई किशन लाल सहित प्रदेश के सभी कच्चे मकान वालों को पक्का मकान मिले इसलिए आज संत समाज के गौरव गाडगे महाराज जी जयंती के पावन अवसर से एक महीने तक हम प्रदेश के सभी कच्चे मकानों की सूची तैयार करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अपने-अपने जिलों में किशन लाल बागरी जी के नाम से ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया और सर्वे करें। सर्वे के कुछ बिंदु भी उन्होंने पत्र में दर्शाए है जैसे कच्चे मकानों की दीवारों पर लिखना है, कि ” पक्का मकान हमारा हक है” “हमें पक्का मकान चाहिए”। जिले के सभी कच्चे मकानों का डाटा 1 महीने में तैयार करके प्रदेश कार्यालय भोपाल में जमा करने को कहा है। डाटा मिलने के बाद सभी कच्चे मकान वाले परिवारों के पक्के मकान बनवाने के लिए सभी जिला मुख्यालय पर 1 दिन के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के बाद यदि पक्के मकान बनाने का काम शुरू नहीं हुआ, तो राजधानी भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन आजाद समाज पार्टी करेगी।

About The Author

Related posts