भिंड राजनीति

भिंड। भारतीय जनता का मालनपुर में 42 वा स्थापना दिवस मनाया गया

कबीर मिशन समाचार, कुशल जैन मालनपुर

कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैl हर एक कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है। यह बात जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने मालनपुर नगर परिषद हॉल में आयोजित पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम मैं कहींl

कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री राजेश सिंह जी थे जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद पार्टी की स्थापना कब और कैसे हुई सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।

जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर , मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड, मंडल के प्रभारी राजेश जी आलमपुर, मीडिया प्रभारी गिर्राज बैशान्दर, मंडल मंत्री सोना जैन, श्यामसुंदर, विष्णु गुर्जर, राजू आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे मालनपुर मंडल में भव्यता के साथ स्थापना दिवस मनाया गया

About The Author

Related posts