भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

भोपाल| जनपद सदस्धयों का धरना-प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

भोपाल| मध्य प्रदेश के संपूर्ण जनपद सदस्य अपनी मांगों के लेकर सेकंड स्टॉप स्थित आंबेडकर पार्क में जनपद पंचायत जनपद सदस्य एकता संघ और जन शक्ति उप सरपंच एवं पंच कल्याण संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को आंबेडकर पार्क में मध्यप्रदेश प्रांतीय जनपद सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी और जनशक्ति उपसरपंच एवं पंच कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष राहंगडाले व जिला पंचायत संघ के आह्वान पर प्रदर्शनकारी दोपहर 2 बजे अपनी 12 सूत्री प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन के दौरान आंबेडकर पार्क से निकलकर सीएम हाउस का घेराव करने के लिए जाने लगे।

जिन्हें पुलिस स्टाफ द्वारा रोका गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा उग्र होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। बैरिकेड को हटाकर आगे जाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें महिला आरक्षक को चोट आईं थी।

इस मामले में पुलिस ने विनय मेहर, देवेन्द्र चौधरी, संतोष राहंगडाले, रानी कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, अरूणा शर्मा, सीमा मनीष बागरी, मीना असवारे, रोशनी मनीष उपाध्याय, देवंती सोनी, संध्या कुशवाहा, हितेन्द्र मालवीय, सोनू सिकरवार, सुनील मंडराई, अवधेश सिंह, सुधांशु तिवारी, अनस खान, जितेन्द्र गौर, अवधेश चौहान, विक्रम भालेकर, नरेन्द्र शर्मा , प्रशांत सिंह, कमलेश उइके, गुड्डू शर्मा, हीरेंद्र बना तोड़ी, रितु धर्मेंद्र, मनीराम लोधी, प्रमोद सिंह काकोडिया, राजू धाकड़ वन्य लोग को हिरासत में लिया। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब देखना यह होगा कि इन जनप्रतिनिधियों की शासन-प्रशासन कब तक नहीं सुनती है|

About The Author

Related posts